उत्तराखण्डशोक

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर राज्यपाल ने जताया शोक

नैनीताल,19 मई 2026 । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि भुवन चंद्र खंडूड़ी का उत्तराखण्ड के विकास, सुशासन तथा सैनिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
राज्यपाल ने कहा कि उनका सार्वजनिक जीवन अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना का प्रेरणास्रोत रहा है।

Related Articles

Back to top button