उत्तराखण्डराजनीति
मुख्यमंत्री धामी से पूर्व मुख्यमंत्री निशंक समेत जनप्रतिनिधियों ने की मुलाकात

देहरादून 15 मई 

। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से आज मुख्यमंत्री आवास में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Ramesh Pokhriyal Nishank, सांसद Naresh Bansal, कैबिनेट मंत्री Ganesh Joshi तथा विधायक Asha Nautiyal ने शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री आवास में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जनहित से जुड़े मुद्दों, विकास कार्यों की प्रगति तथा राज्य के समग्र विकास को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।



