उत्तराखण्डराज्य

राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ा, मुख्यमंत्री धामी ने दी मंजूरी

विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹50 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति

देहरादून,15 मई 2026। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी प्रदान की है। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन दिया गया है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए लगभग ₹50 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है।

स्वीकृत योजनाओं के तहत जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के 6 आवासों एवं चाहरदीवारी निर्माण के लिए ₹3.13 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। वहीं जनपद नैनीताल के हल्द्वानी फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के 8 तथा टाइप-चतुर्थ के 4 आवासों के निर्माण हेतु ₹36.64 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

इसके अतिरिक्त जनपद चम्पावत के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के 6 तथा टाइप-तृतीय के 1 आवास निर्माण के लिए ₹3.47 करोड़ की मंजूरी दी गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा अल्मोड़ा जनपद के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण हेतु ₹5.91 करोड़ तथा जनपद चमोली के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए ₹61.57 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

सरकार के इस निर्णय से राज्य कर्मचारियों, पेंशनरों तथा विभिन्न क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button