उत्तर प्रदेशताज़ा खबरशिक्षा

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर गोष्ठी, छात्राओं ने रंगोली बनाकर दिया संदेश

झिंझाना(शामली)। स्वामी कल्याण देव कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपिका गोयल ने की। उन्होंने छात्राओं और उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदार बनाने वाला ऐतिहासिक कदम है। यह अधिनियम लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कर महिलाओं को लाभार्थी से नीति निर्माता बनाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें अधिनियम के प्रावधानों, 33 प्रतिशत आरक्षण और इसके दूरगामी प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में रंगोली बनाकर जागरूकता का संदेश दिया।

नोडल अधिकारी प्रियंका ने बताया कि यह अधिनियम महिलाओं के अधिकारों को मजबूती प्रदान करेगा और 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को मोबाइल नंबर 9667173333 पर मिस्ड कॉल कर अधिनियम के समर्थन में अपनी भागीदारी दर्ज कराने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

रिपोर्ट : झिंझाना से मौ० हारुन सैफी के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button