उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

सुनील कुमार सिलवाल लगातार तीसरी बार मसूरी प्रेस क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित

सूरत सिंह रावत महासचिव, मोहसिन अहमद कोषाध्यक्ष; नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन

मसूरी, 20 नवंबर। मसूरी प्रेस क्लब की वार्षिक आमसभा में पिछले दो वर्षों की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की समीक्षा की गई। इस दौरान क्लब का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। आमसभा के बाद आगामी दो वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। सुनील कुमार सिलवाल लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए, जबकि सूरत सिंह रावत को महासचिव और मोहसिन अहमद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। तीनों पदाधिकारियों को लगातार तीसरी बार निर्विरोध चुना गया।

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित आमसभा में अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए पिछले दो वर्षों में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। महासचिव सूरत सिंह रावत ने क्लब की गतिविधियों एवं उपलब्धियों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मोहसिन अहमद ने आय-व्यय का ब्यौरा सदन के समक्ष रखा। सदस्यों ने सर्वसम्मति से लेखा विवरण पारित करते हुए कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की।

आमसभा के बाद चुनाव अधिकारी शूरवीर भंडारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में सुनील कुमार सिलवाल अध्यक्ष, सूरत सिंह रावत महासचिव और मोहसिन अहमद कोषाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा तान्या सैली को उपाध्यक्ष, नरेश नौटियाल को सहसचिव तथा हरीश कालरा को संयोजक चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बिजेंद्र पुंडीर, धर्मेंद्र धाकड़ और दीपक रावत को शामिल किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सिलवाल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस विश्वास के साथ उन्हें पुनः जिम्मेदारी सौंपी गई है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से प्रेस क्लब और पत्रकारों के हितों के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

आमसभा में सूरत सिंह रावत, मोहसिन अहमद, बिजेंद्र पुंडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, डॉ. मनोज रयाल, दीपक रावत, नरेश नौटियाल, भानु काला, तान्या सैली, अमित गुप्ता, आशीष भट्ट, धर्मेंद्र सिंह, अजीत कुमार, दिनेश बडोनी, मोनिका मेहरा, अरविंद सेमवाल, मोहन कैंतुरा, शिव अरोड़ा और रजत एकांत सहित क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Advt.

Related Articles

Back to top button