उत्तर प्रदेशविशेष समाचार

योगेन्द्र चेयरमैन की छुट्टी, मुकेश सैनी बने रालोद जिलाध्यक्ष रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन में भी किया फेरबदल

शामली। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली जिलाध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन को हटाकर उनके स्थान पर मुकेश सैनी को नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा जयंत चौधरी ने प्रदेश और क्षेत्रीय संगठन में भी फेरबदल करते हुए गंगा सिंह सैंथवार को प्रदेशाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मनोनीत किया है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौ० अजित सिंह के निधन के बाद जयंत चौधरी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष बनते ही जयंत चौधरी ने पार्टी को और ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करना शुरू कर दिया है। रविवार को रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शामली जिलाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन को हटाकर उनके स्थान पर गढीपुख्ता के कच्ची गढी निवासी मुकेश सैनी को रालोद जिलाध्यक्ष मनोनीत करते हुए उनसे पार्टी को मजबूत करने व जल्द ही कार्यकारिणी घोषित करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा जयंत चौधरी ने अली अदनान पूर्व चेयरमैन को जिलाध्यक्ष बिजनौर, सचिन चौधरी को अमरोहा, कुसुम चाहर को आगरा, बाबूलाल पूर्व प्रमुख को मथुरा, कालीचरण सिंह को अलीगढ, धर्मेन्द्र राठी को गाजियाबाद, प्रभात तोमर को मुजफ्फरनगर, गौरव प्रताप को हापुड का नया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा गंगा सिंह सैंथवार को प्रदेश अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश बनाया है।
रिर्पोट  :- सिद्धार्थ भारद्वाज शामली उत्तर प्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button