दिल्लीविशेष समाचारशासन

ब्रेकिंग न्यूज – रेखा गुप्ता शपथग्रहण से पहले हनुमान मंदिर के लिए घर से निकलीं

दिल्ली। भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने शपथग्रहण समारोह से पहले वो हनुमान मंदिर जायेगी। तदुपरांत वो भाजपा कार्यालय जाएगी। उसके बाद राम लीला मैदान में 12:30 पर दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। शपथग्रहण के बाद सभी विधायक व मंत्री यमुना जी के दर्शनार्थ जायेंगे। हर महिला जो 18 वर्ष की हो चुकी है उनको 2500/-रु की सहायता राशि दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं को तीन किट व 21000/- रु० देने की भी पहल होगी। संभवतः 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर पहली किस्त महिलाओं को सीधे उनके खाते में भेज दी जाएगी। ये भी सत्य है कि वैश्य समाज ने बहुत कम संख्या में भाजपा को मतदान किया है। हर क्षेत्र का पता चल जाता है। केजरीवाल की तोड़ के लिए ही वैश्य समाज से रेखा गुप्ता को लिया गया है। वैश्य समाज में भारी खुशी की लहर दौड़ गई हैं। मैंने पहली बार इतनी गहराई से चुनाव में भाग लिया। मैंने अपने लोगों को बताया था कि वैश्य समाज हमें वोट नहीं कर रहा है। खैर छोड़ो अब वैश्य समाज में बहुत ज्यादा खुशी है। मोदी जी ने भाजपा को सम्मान दिया। अब वैश्य समाज गौरवान्वित महसूस कर रहा है। 33% आरक्षण का वायदा मोदी जी ने किया था अब वो पुरा होता हुआ दृष्टि गोचर हों यह है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button