उत्तराखण्ड

कांग्रेसियों ने पंचायती मंदिर में किया जलाभिषेक

साम्प्रदायिंकता फैलाने में जुटी हुई है भाजपा: डॉ. गोगी

देहरादून। महाशिवरात्रि पर महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पंचायती मंदिर शिवालय में भाजपा सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए जलाभिषेक किया गया। उन्होने भगवान शिव की अराधना करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जिस तरह से बेरोजगार नौजवानों पर लाठियां चलाई वह शर्मशार करने वाला था।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि देश केवल और केवल सर्व धर्म संभाव से ही चलेगा। यदि किसी ने भी इसे छेड़ने का काम किया तो देश की जनता उसे बख्शेगी नही। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार साम्प्रदायिंकता फैलाकर अपने उल्लू सिधा करना चाहती है जो अब नही चलेगा। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कोई राज्य की जनता को छलने और ठगने का काम किया है। डॉ. गोगी ने कहा कि राज्य की जनता केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के दोहरे शोषण के बीच पिस रही है। एक ओर केन्द्र की सरकार बेरोजगार युवाओं के सपनो की हत्या करने वाली अग्निवीर जैसी योजना ला रही है वहीं दूसरी ओर महिलाओं, दलितों और वंचितों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों लगातार उठाते रहेगी। जलाभिषेक करने वालों में प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, शीशपाल बिष्ट, अनुराधा तिवाडी, ब्लाक अध्यक्ष जितेन्द्र तनेजा, राविन त्यागी, मनीष वर्मा, अनिल नेगी, संजय भारतीय, विकास ठाकुर, नेमचन्द, मनीष गर्ग, नितिन चंचल, बिरेन्द्र पंवार, आदर्श सूद, फहीम, अभिषेक तिवारी, राजेश कुमार, फारूख, बिरेश शर्मा, सुशीला शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button