उत्तराखण्डराज्य

एक फरवरी से भाजपा करेंगी चुनाव प्रचार महाअभियान शुरू।

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए भाजपा एक फरवरी को प्रदेश की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार के लिए महाभियान शुरू करने जा रही है। इसके तहत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी अलग-अलग स्थानों पर इस कार्यक्रम को लांच करेंगे।
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा एक फरवरी से महाभियान शुरू करने जा रही है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत अन्य नेता अलग अलग स्थानों पर इस कार्यक्रम को लांच करेंगे। अभियान के तहत सभी नेता घर घर जनसंपर्क में जुटेंगे।इस दौरान जोशी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कांग्रेस को कन्फ्यूज पार्टी बताया। इस अवसर पर भाजपा का थीम सांग भी लांच किया गया। इस गीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कविता को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी भी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button