रघुकुल रीत सदा चली आई प्राण जाए पर वचन न जाई : योगी आदित्यनाथ , गन्ना भुगतान समय पर नहीं किया तो पाई पाई चुकता करना हमें आता है : मुख्यमंत्री

0
139

शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नौजवानों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाने के लिए पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की घोषणा की जा चुकी हैं। चीन को हराकर भारत के लिए गोल्ड मेडल लाने वाली बेटी पारुल को डीएसपी पद का नियुक्ति पत्र भी दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा ने राम के अस्तित्व को ही मानने से इंकार कर दिया था, लेकिन 500 वर्षो से चली आ रही हमारी यह लड़ाई जीती है। अब कांग्रेस भी राम सबके है कहती फिर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ साथ रघुकुल रीत सदा चली आई। प्राण जाई पर वचन ना जाई के साथ आगे बढ़ रही है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पश्चिमी यूपी के दौरे के दौरान कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी के समर्थन में शामली के वी वी पीजी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि पिछली बार जब कैराना आया तो अपराधियो के शिकार हुए एक पीड़ित परिवार के घर हाल चाल जानने पहुंचा तो व्यापारी के परिवार के द्वारा सुरक्षा के प्रति खुशी व्यक्त की गई। व्यापार भी अच्छा चलने की जानकारी मिली।11 वर्षीय बालिका से पूछा गया कि स्कूल जाने से डर तो नही लगता तो उसने कहा कि पिता का हत्यारा सड़कों पर घूम रहा है। जिसकी राम नाम सत्य होने की यात्रा निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा की टॉपर बेटी को सरकार द्वारा लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा पश्चिमी यूपी से एक नया संदेश जा रहा है।व्यापारी कॉम्प्लेक्स प्लेटफार्म रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे है। सुरक्षा के साथ साथ प्रदेश सहित पूरे देश में समृद्धि का परिवर्तन हुआ है। दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मेरठ से दिल्ली की दूरी चार से पांच घंटे में पूरी होती थी।लेकिन अब 45 मिनट में दिल्ली पहुंच रहे है। शहरो की दूरी कम करने के लिए रैपिड रेल को लाया जा रहा है। नौजवान पढ़ाई से तो नौकरी प्राप्त करेंगे ही लेकिन नौजवानों की खेल की उपलब्धता को देखते हुए पश्चिमी यूपी के मेरठ में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की घोषणा की जा चुकी है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी धर्म और सभी जाति के लोगो को पात्रता के अनुसार मिल रहा है। पात्र लोगो के खाते में सीधे पैसे जा रहे है। किसानो को पहली बार केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी गई है और भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न चौधरी चरण सिंह को दिया गया है। सपा सरकार में महीनों कर्फ्यू लगता था। व्यापारी और बेटी सुरक्षित नहीं थे शानदार सरकार आई तो कावड़ यात्रा निकलती है।सपा सरकार पर हमला बोला कि पहली सरकार में माफियाओं को मुख्यमंत्री मंत्री आवास पर बुलाकर सम्मान दिया जाता था, लेकिन माफियाओं को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। अपराधी का राम नाम सत्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि 250 करोड़ रुपए का गन्ना भुगतान कराया जा चुका है। उत्तर प्रदेश की 105 चीनी मिल एक सप्ताह में भुगतान कर रही है बाकी मिलो को नोटिस दिया गया है कि भुगतान समय से नही करेंगे तो पाई पाई लेना भी जानते है और चेताया भी है कि मिलो को जब्त कर किसानो को ही मालिक बना देंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी माहौल में कहा कि जीत के प्रति निश्चिंत ना हों। कही इसका लाभ विरोधी न उठा ले। रालोद व भाजपा का अच्छा समन्वय है। जहां नल है वहा कमल खिलेगा ही खिलेगा। उन्होंने कहा कि एक एक वोट को मतदान केन्द्र तक ले जाना है और विकास के लिए चिंतित नही होना है। आपके वोट के बदौलत ही अच्छी सरकार चुनी गई। देश व प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है उसका श्रेय जनता जनार्दन को जाता है। माफियाओं अपराधियो पर निशाना साधते हुए कहा कि माफिया कभी किसी के नही होते गरीब, बेटी, व्यापारी का शोषण करते है। युवाओं के जीवन को बर्बाद करते है। व्यापारी व किसानो के घरों में डकैती डालने का काम करते है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार ने व्यापारी किसान बेटी व गरीब कल्याण के सुरक्षा की जिम्मेदारी ली है। सपा के लोग अपराधियो के मरने पर फातिया पढ़टंने जाते है। भाजपा सरकार ने पलायन कराने वाले अपराधियो का धरती से ही पलायन कर दिया। कहा कि अपराधियो को छूट नही दी जा सकती है। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, एमएलसी मोहित बेनिवाल, एमएलसी वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुरेश राणा, डा. यशबीर सिंह, सांसद प्रदीप चौधरी, रालोद जिलाध्यक्ष वाजिद अली, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली खान, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, मृगांका सिंह, तिरसपाल मलिक, सतबीर पंवार, रामजीलाल कश्यप, योगेंद्र चेयरमैन,ऋषिराज राझड, रमेश गौंड़ कश्यप, मनोज सिवाच, चेयरमैन अरविन्द संगल मौजूद रहे।

500 वर्षों बाद भगवान को उनकी भूमि पर विराजमान होते हुए देखा है

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के निर्माण को लेकर कांग्रेस, सपा व बसपा पर तीखा हमला बोला। कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को मानने से ही इंकार कर दिया था। 500 वर्षो से राम की भूमि पर राम का जन्मोत्सव मनाने से वंचित रखा गया। बसपा, सपा और कांग्रेस ने राम के होने का प्रमाण पत्र मांगा लेकिन भाजपा ने कहा कि करोड़ों लोग अपने मुंह से राम राम कहते है यही प्रमाण है। राम का अस्तित्व न मानने वाली पार्टियों को राम के होने का प्रमाण दे दिया। 500 वर्षो बाद भगवान को उनकी भूमि पर विराजते हुए देखा गया है। राम को न मानने वाली पार्टी राम सबके है कहती फिर रही हैं। सपा, कांग्रेस का दोहरा चरित्र सामने आ गया है। अंत में उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन सभी कार्यकर्ताओं को मोदी व योगी बनकर मतदान में अवश्य भाग लेना है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी जनपद शामली उ०प्र०।