उत्तराखण्डराष्ट्रीय

पद्म विभूषण – कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का निधन।

नई दिल्ली 17जनवरी । प्रसिद्ध कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज का हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया है। पद्म विभूषण से सम्मानित 83 साल के बिरजू महाराज ने रविवार और सोमवार की रात अंतिम सांस ली। बिरजू महाराज के पौत्र स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी।

बिरजू महाराज की तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली के साकेत अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया। उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए मालिनी अवस्थी ने लिखा कि आज भारतीय संगीत की लय थम गई। सुर मौन हो गए। भाव शून्य हो गए। कथक के सरताज पंडित बिरजू महाराज नहीं रहे।

Related Articles

Back to top button