पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन कांग्रेसियों ने कैराना मे उत्साह से मनाया

0
528

कैराना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्मदिन मंगलवार को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कस्बे के गौशाला रोड स्थित अब्दुल हफीज के आवास पर उत्साह से मनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अब्दुल हफीज ने कांग्रेस के बैनर तले जुटे कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के दीर्घ जीवन के लिए मंगलकामना की। वरिष्ठ कांग्रेसी अब्दुल हफीज ने कहा कि देश में आर्थिक सुधारों के पुरोधा, ‌साल में 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना,आधार कार्ड योजना लाने वाले डॉक्टर सिंह का लोहा पूरा विश्व मानता है। डॉ सिंह के इन कार्यों की सराहना संयुक्त राष्ट्र संघ ने भी की थी। भारत और अमेरिका के बीच की न्यूक्लियर डील, शिक्षा का अधिकार जैसे कार्यों को करके उन्होंने देश को मजबूती प्रदान की। कहा कि आज की वर्तमान परिस्थिति में देश की अर्थव्यवस्था जिस प्रकार चौपट होती जा रही है। ऐसे वक्त में डॉ. मनमोहन सिंह की देश को बहुत जरूरत है। अन्य कार्यकर्ताओं ने डॉ मनमोहन सिंह को युगपुरुष बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कांग्रेस के वीर जवान सलमान राणा पूर्व जिला अध्यक्ष असंगठित कामगार शामली, अनीस अहमद विधानसभा अध्यक्ष कैराना, खुर्शीद रहमानी जिला सचिव शामली, मेहरबान रहमानी, बिलाल सैफी, इंतजार बागवान आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी शामली उ०प्र।