सैकड़ो पंचायत प्रतिनिधियों ने ली भाजपा की सदस्यता

0
136

भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और पूर्व सीएम निशंक ने दिलाई सदस्यता

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एवं पूर्व सीएम तथा हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में दो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष समेत तीन दर्जन से अधिक प्रधान, पूर्व प्रधान, एवं सैकड़ों की संख्या में सहकारी समिति के पदाधिकारियों और बसपा कांग्रेस नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बलबीर रोड़ स्थित प्रदेश मुख्यालय में हुए इस कार्यक्रम के दौरान पार्टी में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट ने कहा कि अब हम सबकी जिम्मेदारी है कि देश और प्रदेश में जारी विकास के काम रुकने नही चाहिए। उन्होंने कहा, हम सबको मिलकर मेहनत इतनी करनी है कि आगामी नगरपालिका, नगर निगम और लोकसभा के चुनावों में पहले से भी अधिक मतों से जीतें।  इस अवसर पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने शामिल होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कहा कि सभी लोग अपने संस्कार, व्यवहार और मदद करने की छटपटाहट जैसे गुणों के चलते दूसरी पार्टी में रहते हुए भी भाजपा के सबसे करीबी थे और आज खुशी का क्षण है कि वह यहां हैं। हमारी सरकारों के कामों के कारण जनता से मिले आशीर्वाद का ही परिणाम है कि हरिद्वार में जिला पंचायत और सभी 6 ब्लॉकों के अध्यक्ष पद भाजपा निर्विरोध जीती है। वहीं भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवं बसपा के प्रदेश महासचिव राजेन्द्र कुमार ने विश्वास दिलाया कि सभी नेता एवं कार्यकर्ता केंद्र व राज्य नेतृव के निर्देशों के अनुसार पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में आदित्य चौहान, मधु भट्ट, शादाब शम्स, शोभा राम प्रजापति, पार्टी में शामिल सैकड़ों शामिल हुए।

25 साल सेवा के बाद भी कांग्रेस ने अन्याय किया: बरखा

इस अवसर पर भाजपा की सदस्यता लेने वाली हरिद्वार की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बरखा रानी ने कहा कि वह सौभाग्यशाली है जो उन्हे दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और राष्ट्रवादी विचारों वाले संगठन में जुड़ने का मौका मिला है। उन्होंने पीड़ा व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जीवन के 25 साल देने के बाद भी कांग्रेस ने उनके साथ इस बार अन्याय किया है।