उत्तराखण्डपर्यटन

मुंस्यारी को मिला बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन अवार्ड

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव एवं चारधाम यात्रा पर्यटन को नई ऊंचाई पर स्थापित करेगी: महाराज

नई दिल्ली/देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव और आगामी चार धाम यात्रा देश में पर्यटन उद्योग के लिए एक नया मानक स्थापित करते हुए पर्यटन उद्योग को अपने क्षितिज तक पहुंचाएगी। पर्यटन मंत्री उत्तराखंड सरकार सतपाल महाराज ने शुक्रवार को नई दिल्ली में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करते हुए ये बातें कही।

शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी अनेक गतिविधियों व योजनाओं के बारे में उपस्थित दर्शकों को अवगत कराया। इसके साथ ही टूरिज्म सर्वे अवार्ड में मुंस्यारी को बेस्ट माउंटेन डेस्टिनेशन का अवार्ड मिलने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान पर्यटन के प्रति राज्य सरकार की दूरगामी सोच और उत्तराखंड को बेहतर राज्य बनाने में जुटे हर जन को समर्पित है। उन्होंने बताया कि आगामी चार धाम यात्रा के लिए मंगलवार से प्रारंभ हुई पंजीकरण प्रक्रिया में अब तक लगभग 1 लाख से  अधिक श्रद्धालुओं के पंजीकरण किए जा चुके हैं। इस बार चार तरह से पंजीकरण की व्यवस्था की गई है। लोग ऑनलाइन, ऐप के द्वारा, ऑन कॉल और व्हाट्सएप के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि केवल तीन दिनों में इतना पंजीकरण होना अपने आप में ही विश्व रिकॉर्ड है तथा हम आशा करते हैं कि इस वर्ष की चारधाम यात्रा अपने पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। प्रशासन ने चार धाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की उचित स्वास्थ्य जांच की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई हैं, साथ ही यात्री सुविधाओं के विस्तार के लिए केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम में चल रहे परियोजना कार्य की पूर्ति यात्रा प्रारंभ से पूर्व हो जाएगी। महाराज ने बताया कि आगामी योग महोत्सव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 1 से 7 मार्च तक योग व आध्यात्मिकता की अंतरराष्ट्रीय राजधानी ऋषिकेश में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है। नई दिल्ली स्थित एक होटल में आयोजित पर्यटन शिखर सम्मेलन और पुरस्कार समारोह में केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल व प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के अलावा हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान, पर्यटन सचिव अरविंद सिंह, चैयरमैन आरटीडीसी धर्मेंद्र राठौड़ व राज चेंगप्पा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button