युवक का शव हाकी स्टेडियम के पीछे व महिला शव फ्लैट में मिला, जांच शुरू
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक महिला व एक युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। युवक का शव हॉकी स्टेडियम के पीछे लहुलुहान हालत में मिलातो महिला का शव फ्लैट से बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पतल भिजवाया। युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह रोशनाबाद हॉकी स्टेडियम के पीछे मैदान में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की पर शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के मुताबिक शव को जानवरों की ओर से नोंचा गया था। मौके पर कुछ शराब की बोतलें भी पड़ी मिली। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। इसके अलावा सिडकुल स्थित दीप गंगा अपार्टमेंट में एक फ्लैट में महिला का शव बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार घर में काम करने आने वाली महिला ने काफी देर तक खटखटकाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर आस पड़ोस के लोगों को बताया। इसाके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से फ्लैट का दरवाजा तोड़ा और और अंदर पहुंची तो लगभग 45 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि महिला का बेटा हैदाराबाद में रहता है, जबकि महिला दीप गंगा अपार्टमेंट में रहती थी। पुलिस ने शव पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।