चुनावों के लिए सभी को रहना होगा तैयार: गणेश जोशी

0
136

भाजपा महानगर कार्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम

देहरादून। भाजपा महानगर के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को आने वाले चुनावों के लिए तैयार रहना होगा।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को भाजपा महानगर कार्यालय में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को उसकी योग्यता के अनुसार उन्हें दायित्व दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव है कि कब पार्टी के कार्यकर्ता को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे, यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता  है। उन्होंने कहा एसी पार्टी में एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है इसी प्रकार एक फौजी के बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बन सकता है। उन्होंने कहा यह अगर संभव है तो भाजपा में है। मंत्री जोशी ने सभी मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए भरोसा जताया कि निश्चित ही आगामी सभी चुनावों में नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को मजबूती मिलेगी और सभी चुनावों में भारी मतों से विजय होंगी। इस अवसर पर संगठन महामंत्री अजेय कुमार, विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधायक सविता कपूर, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।