Uncategorized

प्रदेश में बच्चियां सुरक्षित हैं और न महिलाएं: पुरोहित

नवनियुक्त सेवादल अध्यक्ष हेमा ने किया पदभार ग्रहण

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में नवनियुक्त सेवादल अध्यक्ष हेमा पुरोहित का पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा एवं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह  उपस्थिति में हेमा पुरोहित ने पदभार ग्रहण किया। प्रदेश संगठक सेवादल हेमा पुरोहित ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है तब से राज्य की कानून व्यवस्था अपने निम्न स्तर पर पहुंच चुकी है। भाजपा सरकार में न तो हमारी प्रदेश की बच्चियां सुरक्षित हैं और न महिलाएं। पिछले आठ माह के अन्दर राज्य में महिलाओं के साथ घटित घटनाएं इसका प्रमाण हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनैतिक दल न होकर एक विचारधारा है जो अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में सामाजिक बुराईयों को दूर करने के लिए समय-समय पर आन्दोलनों के माध्यम से समाज एवं देश के उत्थान के लिए काम करती रही है और आज भी अपनी उन्हीं गौरवशाली परम्पराओं का निर्वहन करती आ रही है। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी भारतीयों को समृद्धि का सपना दिखाया था। इसके विपरीत उन्होंने पिछले 8 सालों में महंगाई, बेरोजगारी, सामाजिक तनाव और ध्वस्त होती संस्थाओं का एक भयानक अनुभव दिया है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा तीन प्रमुख समस्याओं पर केंद्रित है।  कार्यक्रम में शैलेन्द्र रावत, मथुरा दत्त जोशी, विजय सारस्वत, जयेन्द्र रमोला, नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, गरिमा माहरा दसौनी, अमरजीत सिंह, राजेश रस्तोगी, राजेश चमोली, कार्यकारी अध्यक्ष महानगर देहरादून डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, कार्यकारी अध्यक्ष पुरोला दिनेश चौहान, प्रवीन पुरोहित, सावित्री थापा, शशि सेमवाल, नजमा खान, मंजू, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button