पावर नदी में मिला अज्ञात का सड़ा गला शव।

0
156

विकासनगर। पुलिस ने त्यूणी आराकोट मार्ग के नीचे पावर नदी से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर शिनाख्त के लिए विकासनगर उपजिला चिकित्सालय की डॉक्टरगंज स्थित मोर्चरी में भेज दिया है।
शनिवार करीब दस बजे त्यूणी पुलिस को पावर नदी में एक शव होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को पानी में तैरता हुआ शव मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। शव करीब पंद्रह दिन से अधिक पुराना और सड़ी गली हालत में था। मृतक की लंबाई करीब पांच फीट सात इंच और उम्र करीब 45 वर्ष है। हाथ में कलावा बंधा है। शव को लेकर त्यूणी पुलिस ने मोरी, रोहडू थाना, जुब्बल, हिमाचल आदि क्षेत्रों की पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए विकासनगर मोर्चरी में रख दिया है।