स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती ओम कुमारी का सैन्य सम्मान पूर्वक किया अंतिम संस्कार।

0
310

देहरादून 13 जुलाई (जि.सू.का)स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रीमती ओम कुमारी पत्नी स्वर्गीय श्री कर्नल श्रीराम उम्र 95 वर्ष 19-ए, कालीदास रोड़ का देहान्त हो गया। उनका अतिंम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ टपकेश्वर में किया गया। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार सोहन सिंह रांगण उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए जिला प्रशासन द्वारा 5 हजार रूपये नकद, तिरंगा एवं पुष्प चक्र अर्पित किए।