उत्तराखण्डशासन

नगर पंचायत गढ़ीनेगी की मतदाता सूची का विस्तृत पुनरीक्षण 18 दिसंबर से, डीएम ने जारी की समय-सारणी

रूद्रपुर, 12 दिसंबर । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानीय नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि नगर पंचायत गढ़ीनेगी की निर्वाचन नामावलियों (मतदाता सूचियों) के विस्तृत पुनरीक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा समय-सारणी निर्धारित कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार—

18 से 20 दिसंबर: संगणकों, पर्यवेक्षकों और सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यक्षेत्र आवंटन तथा संबंधित जानकारी का संकलन।

21 से 22 दिसंबर: प्रशिक्षण कार्यक्रम।

23 दिसंबर से 06 जनवरी 2026: संगणकों द्वारा घर-घर जाकर गणना एवं सर्वेक्षण।

07 से 11 जनवरी: प्रारूप नामावली की पाण्डुलिपि तैयार की जाएगी।

12 जनवरी से 05 फरवरी: प्रारूप निर्वाचक नामावलियों की डाटा एंट्री एवं फोटो स्टेट।

06 फरवरी: निर्वाचन नामावलियों के आलेख्य का प्रकाशन।

07 से 13 फरवरी: आलेख्य का निरीक्षण एवं दावे/आपत्तियों की अवधि।

14 से 18 फरवरी: दावे/आपत्तियों का निस्तारण।

19 से 23 फरवरी: पूरक सूचियों की डाटा एंट्री एवं फोटो स्टेट।

24 फरवरी: अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

डीएम भदौरिया ने बताया कि विस्तृत पुनरीक्षण के लिए संदर्भ तिथि 01 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इस तिथि को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुनरीक्षण के बाद तैयार निर्वाचक नामावलियां ही आगामी सामान्य या उप-निर्वाचन में उपयोग की जाएंगी।

Related Articles

Back to top button