खाई में गिरी कार दो की मौत एक महिला घायल।

0
326

कालसी 11 जनवरी 2022 को थाना कालसी पर फ़ोन द्वारा सूचना मिली कि कोटी रोड पर एक वहां कार दुर्घटना ग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गयी है, इस सूचना पर तत्काल थाना कालसी पुलिस मोके पर मय रेस्क्यू equipment के रवाना हुए तथा साथ ही चकराता स्थित sdrf को भी मोके पर तत्काल रवाना हेतु अवगत कराया गया। मोके पर पहुचकर ग्रामीणों की सहायता से कार में घायल अवस्था फांसी एक महिला को करीब 200 मीटर गहरी खाई से निकलकर 108 के माध्यम से वहाँ से नजदीकी हॉस्पिटल विकासनगर सीएचसी में भेज गया, तथा कार में अन्य दो व्यक्ति जिनकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी , मृतको को एसडीआरएफ की मदद से गहरी खाई से निकला जा रहा है, जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई वह टिक्कड़धार है, जो कि कालसी से करीब 55 किमी दूर है, तथा उक्त दुर्घटना स्थल राजस्व छेत्र में होने के कारण संबंधित राजस्व उप0निरीक्षक को इसकी सूचना दी गयी है। अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
*नाम पता घायल महिला*
श्रीमती रेशमा देवी पत्नी कुलदीप कुमार नि0 ग्राम धन्द्रवाड़ी डोडरा क्वार, शिमला, हिमाचल प्रदेश। उम्र करीब 36 वर्ष।
*नाम पता मृतक गण*
1- कुलदीप कुमार पुत्र श्री भोपालु राम नि0 गौरखुवाला शामपुर, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश। उम्र करीब 55 वर्ष।
2- रमन कुमार पुत्र श्री विष्णु नि0 उपरोक्त। उम्र करीब 40 बर्ष।
जांच से पाया गया कि दुर्घटना ग्रस्त कार ऑल्टो क k10, HP18 C 1518 में महिला सहित कुल 3 लोग सवार थे, जिसमे मृतक कुलदीप हिमाचल पुलिस में सहायक उप निरीक्षक के पद पर थाना मंडी में तैनात थे, इनके परिजनों तथा उच्चाधिकारी गणों को सूचित किया गया है, हिमाचल पुलिस भी मोके पर पहुँच रही है। दुर्घटना के कारण के संबंध में जांच की जा रही हैं। उक्त घायल महिला के सम्बंध में जानकारी मिली कि पीएचसी कालसी चिकित्सक द्वारा महिला को मृत घोषित किया गया है।