मेयर ने किया निर्माणाधीन पुल का औचक निरीक्षण।

0
294

देहरादून 11 दिसंबर। डोभालवाला और बकराल वाला के बीच बन रहे पुल का मेयर सुनिल उनियाल गामा ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पुल के निर्माणकर्ता संस्था से पुल के संबंध में विभिन्न विषयों पर जानकारी ली।
मेयर सुनील उनियाल गामा ने पुल निर्माण के उपयोग में लाई जा रही सामग्री एवं समयावधि पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि युद्ध स्तर पर कार्य कर शीघ्र से शीघ्र पुल नव निर्माण के कार्यों को पूर्ण किया जाए, जिससे कि एक बड़ी आबादी को जोड़ने वाला यह पुल शीघ्र निर्मित होकर जनता को समर्पित किया जा सके। बीते कुछ समय पहले भारी बारिश के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था।