उत्तराखण्ड

उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल ने काली पट्टी बांध कर काम शुरू किया

रूद्रपुर‌। फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के आहवान पर जनपद ऊधम सिंह नगर में उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हैल्थ मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन के समस्त मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों ने 21 सूत्रीय मांगों को लेकर काला फीता बाधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सांकेतिक विरोध प्रदर्शन में जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, कैलाखेडा, गदरपुर, किच्छा, सितारगंज, खटीमा व मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय तथा जवाहर लाल नेहरू जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्य विभाग के मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान एसोसिएशन की जिला अध्यक्ष बन्दना रावत व जिला मंत्री रमेश चंद्र जोशी ने कहा कि मांगे पूरी होने तक चरणबद्ध कार्यक्रम के अर्न्तगत आन्दोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार उनकी मांगों के समाधान के लिए गंभीर नहीं दिख रही। उन्होंने समस्त मिनिस्ट्रीयल संवर्ग के कर्मचारियों से आन्दोलन को सफल बनाने की अपील की। विरोध प्रर्दशन में प्रान्तीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रान्तीय कार्यकारिणी सदस्य शंकर गुप्ता,अमर सिंह बिष्ट, जानकी शाह,ईन्द्रा ईटवाल, जयन्ती बिष्ट, भीम त्रिपाठी, रक्षित बिष्ट, गौरव बधुडी, कमल तिवारी, पंकज गुरूरानी, विजय सिंह राठोर, सुमित सदानन्द, रोशन,बहादुर आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button