बड़ा फैसलाःकेन्द्र सरकार ने डोर टु डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दी

0
458

नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर.टु.डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैंए जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन पर जबरदस्त काम हुआ है। इस वजह से 18 साल से अधिक उम्र के 66 फीसद लोगों को कोरोना का कम से कम एक डोज लग चुका है। 23 फीसद को दोनों डोज लग गए हैं।
6 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी 100 फीसद आबादी को पहला डोज लगा दिया है। इनमें लक्षद्वीपए चंडीगढ़ए गोवाए हिमाचल प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम शामिल हैं। 4 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में 90 फीसद से ज्यादा आबादी को पहला डोज लगाया गया है। इनमें दादरा और नगर हवेली, केरल, लद्दाख और उत्तराखंड हैं।बड़ा फैसलाःकेन्द्र सरकार ने डोर टु डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दी
नई दिल्ली। देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी 83 करोड़ के पार हो गया है। इस बीच सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए डोर.टु.डोर वैक्सीनेशन की अनुमति दे दी है। इसके लिए गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई है। नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि हम उन लोगों के लिए घर पर टीकाकरण शुरू कर रहे हैंए जो सेंटर पर जाने में सक्षम नहीं हैं। इसके लिए एडवाइजरी जारी की गई है। आदेश में कहा गया है कि वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने में अक्षम लोगों को टीका लगाना सुनिश्चित किया जाए। सभी राज्य और केंद्रशासित राज्य इसके लिए खास इंतजाम करें।
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया कि कुछ राज्यों में वैक्सीनेशन पर जबरदस्त काम हुआ है। इस वजह से 18 साल से अधिक उम्र के 66 फीसद लोगों को कोरोना का कम से कम एक डोज लग चुका है। 23 फीसद को दोनों डोज लग गए हैं।
6 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी 100 फीसद आबादी को पहला डोज लगा दिया है। इनमें लक्षद्वीपए चंडीगढ़ए गोवाए हिमाचल प्रदेशए अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और सिक्किम शामिल हैं। 4 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में 90 फीसद से ज्यादा आबादी को पहला डोज लगाया गया है। इनमें दादरा और नगर हवेली, केरल, लद्दाख और उत्तराखंड हैं।