दून वेली व्यापार मंडल ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, आतिशबाजी कर मनाया जश्न

देहरादून 04 अप्रैल 
। दून वेली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उत्तराखंड सरकार द्वारा नव नियुक्त दायित्व धारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोन ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार मंडल के मुख्य संरक्षक अशोक वर्मा को उत्तराखंड पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष पद पर माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मनोनीत किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से व्यापारियों में खुशी की लहर है और इससे समाज के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलेगा।
इसके साथ ही सरदार बलजीत सोनी को अल्पसंख्यक आयोग में उपाध्यक्ष तथा कुलदीप बुटोला को राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर भी व्यापार मंडल ने उन्हें बधाई दी।
व्यापारियों ने इस खुशी के मौके पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस दौरान मुख्य संरक्षक सुशील अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, उपाध्यक्ष हरीश विरमानी, महामंत्री पंकज डीढ़ान, उपाध्यक्ष जसपाल छाबड़ा, संयोजक सुमित कोहली, युवा अध्यक्ष मनन आनंद, युवा कार्यकारी अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, सह-संयोजक जसपाल खंडूजा एवं युवा मीडिया प्रभारी उदित पांडे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


