उत्तराखण्डविशेष समाचार

देहरादून: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी को दी श्रद्धांजलि

देहरादून,02 अप्रैल 2026। गुरमीत सिंह ने आज सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल उनके जोहड़ी, देहरादून स्थित आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान राज्यपाल ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे।
राज्यपाल ने कहा कि ब्रिगेडियर मुकेश जोशी का जीवन अनुकरणीय रहा और उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Related Articles

Back to top button