उत्तराखण्डराजनीति
रुड़की में जन अधिकार पार्टी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार के तहत नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

रुड़की,01 अप्रैल। जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) की एक महत्वपूर्ण बैठक इसरार ठेकेदार के निवास स्थान पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार को लेकर अहम निर्णय लिए गए। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली के निर्देशानुसार नगर पंचायत रामपुर रुड़की के लिए मोहम्मद कैफ हसन को अध्यक्ष तथा जुबेर मलिक को प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर युवा जिला अध्यक्ष सलीम शाह सहित आमिर अहमद, फारूक मलिक, आजम गौड़, मुफ्ती रऊफ और कारी शाहिद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें नईम गौड़, महबूब त्यागी, आसिफ त्यागी, रोहित और जमीर अहमद प्रमुख रूप से शामिल रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाने का संकल्प लिया।



