उत्तराखण्डशासन

एलपीजी गैस कालाबाजारी पर जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन; 50 स्थानों पर छापेमारी, 12 सिलेंडर जब्त

देहरादून,29 मार्च 2026। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने और शत-प्रतिशत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने हेतु जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
उप जिलाधिकारी सदर हरी गिरी के नेतृत्व में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी अजय पाल सिंह एवं पूर्ति लिपिक होशियार सिंह की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण और छापेमारी अभियान चलाया।
बिना अनुबंध वाहनों से डिलीवरी पर सख्ती
निरीक्षण के दौरान रिंग रोड क्षेत्र में भारत गैस के कई डिलीवरी मैन मोटरसाइकिल और साइकिल से गैस सिलेंडर की आपूर्ति करते पाए गए, जिनका तेल कंपनियों से कोई अनुबंध नहीं था। इस पर टीम ने संबंधित गैस एजेंसियों—अरविंद गैस एजेंसी एवं आधुनिक गैस एजेंसी—को कड़ी चेतावनी दी।
स्पष्ट निर्देश दिए गए कि:
गैस सिलेंडर की डिलीवरी केवल अनुबंधित लोडर वाहनों से ही की जाएगी
छोटे या बिना अनुबंध वाहनों से डिलीवरी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
50 स्थानों पर छापेमारी, 12 सिलेंडर जब्त
जिला प्रशासन की क्यूआरटी (Quick Response Team) ने जिलेभर में 50 स्थानों पर छापेमारी की।
विकासनगर क्षेत्र में 12 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए
7 गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया
राजीव नगर और रिस्पना पुल क्षेत्र में लगभग 38 दुकानों पर छापेमारी की गई
क्यूआरटी टीम सक्रिय, निगरानी तेज
डीएम के निर्देश पर जिले में क्षेत्रवार क्यूआरटी टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार:
गैस की मांग और आपूर्ति की निगरानी
एजेंसियों का निरीक्षण
कालाबाजारी पर रोकथाम की कार्रवाई कर रही हैं
शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई
जिला प्रशासन द्वारा जारी कंट्रोल रूम नंबर:
1077
0135-2626066, 2726066
व्हाट्सएप: 7534826066
इन माध्यमों से 19 शिकायतें दर्ज हुईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
गैस आपूर्ति और स्टॉक की स्थिति
आज लगभग 17,959 घरेलू उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति
407 व्यावसायिक उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितरण
उपलब्ध स्टॉक:
घरेलू: 36,534 सिलेंडर
व्यावसायिक: 1,671 सिलेंडर
जिला प्रशासन के अनुसार घरेलू और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में एलपीजी गैस की उपलब्धता बढ़ाई जा रही है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button