उत्तराखण्डधर्म-संस्कृति
जनरल बिपिन रावत की जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

देहरादून 16 मार्च। मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ General Bipin Rawat की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ भारती की सेवा में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले जनरल बिपिन रावत अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने अपने सैन्य जीवन में देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्कृष्ट नेतृत्व और दूरदर्शिता का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा के प्रति जनरल बिपिन रावत का समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनका नेतृत्व, दूरदर्शिता और देश के प्रति अटूट निष्ठा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।


