लोक भवन कॉलोनी में महिलाओं का विशेष कार्यक्रम, प्रथम महिला ने किया आत्मीय संवाद

देहरादून,13 मार्च 2026।
लोक भवन आवासीय कॉलोनी स्थित कम्युनिटी हॉल में शुक्रवार को महिलाओं के साथ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में प्रथम महिला Gurmit Kaur ने प्रतिभाग करते हुए उपस्थित महिलाओं से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया तथा महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अवसर पर श्रीमती गुरमीत कौर ने कहा कि लोक भवन में रहने वाली सभी महिलाएँ एक परिवार की तरह हैं। उन्होंने कहा कि सभी को आपसी सहयोग, प्रेम और सद्भाव के साथ मिलजुलकर रहना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि यदि किसी को किसी प्रकार की कोई परेशानी हो तो वे निःसंकोच साझा करें, ताकि उसका समाधान मिलकर किया जा सके।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए निकट भविष्य में एक विशेष फिटनेस कैंप भी आयोजित किया जाएगा, जिससे सभी महिलाएँ स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन आपसी संवाद, सौहार्द और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का माध्यम बनते हैं तथा सामूहिक सहभागिता से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर वित्त नियंत्रक Tripti Srivastava, Pranjali Thapa सहित अन्य महिलाएँ उपस्थित रहीं।


