उत्तराखण्डविशेष समाचार
भराड़ीसैंण में बजट सत्र के दौरान राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

भराड़ीसैंण (गैरसैंण) 09 मार्च ।
उत्तराखण्ड विधानसभा के बजट सत्र के अवसर पर राज्यपाल Gurmit Singh ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान पुलिस एवं सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने राज्यपाल को सलामी दी।
इसके पश्चात राज्यपाल बजट सत्र में प्रतिभाग करने के लिए विधानसभा भवन की ओर प्रस्थान किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष Ritu Khanduri Bhushan तथा मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी मौजूद रहे।
विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में बजट सत्र की औपचारिकताएं संपन्न की गईं।


