होली में दिनेश उर्फ मोदी की ‘जान बचाओ दौड़’, बच्चों ने चारों ओर से घेरा, बाल्टी-पिचकारी-गुलाल से बनाया रंगीन हीरो , ठा० करन सिंह ने ठाकुर निवास पर मनाई होली

चौसाना,शामली। में होली की मस्ती उस वक्त अपने चरम पर पहुंच गई, जब दिनेश लाला उर्फ मोदी बच्चों के रंगीले निशाने पर आ गए। बच्चों ने मौका मिलते ही इकट्ठा होकर दिनेश उर्फ मोदी को चारों ओर से घेर लिया। कोई बाल्टी भरकर ऊपर से रंग उड़ेल रहा था, कोई पिचकारियों से रंगों की तेज फुहारें छोड़ रहा था और कोई गुलाल बरसाने में जुटा था।
रंगों की इस ‘बारिश’ से बचने के लिए दिनेश उर्फ मोदी जान बचाकर कार की ओर भागे, लेकिन यहां भी किस्मत ने साथ नहीं दिया। कार में बैठे चालक ने अंदर से गेट लॉक कर लिया। बाहर खड़े मोदी खिड़कियां खोलने की कोशिश करते रहे, मगर नाकाम रहे। पीछे से बच्चे हंसी-ठहाकों के साथ लगातार रंग डालते रहे, जिससे माहौल और भी रंगीन हो गया।
इस पूरे मजेदार नज़ारे को देखकर पास ही बैठे ठाकुर करण सिंह और अन्य लोग ठहाके लगाकर हंसते नजर आए। चारों तरफ बच्चों की किलकारियां, गुलाल की फुहारें और होली का शोर गूंजता रहा।
ठाकुर करण सिंह की होली भी खास रही। ठाकुर निवास पर पहुंचे लोगों ने ठाकुर करण सिंह को गुलाल लगाकर जमकर गुलाल उड़ाया। परिवार के बच्चों ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया। रंगों, हंसी और आपसी सौहार्द से भरा यह नज़ारा चौसाना में होली के उत्साह को और भी यादगार बना गया।
रिपोर्ट : चौसाना से शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

