उत्तराखण्डराज्य

मुख्यमंत्री धामी के महत्वपूर्ण निर्णय, हेलीपोर्ट, आपदा प्रबंधन, स्वच्छता और आधारभूत विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

देहरादून 19 फरवरी। मा.पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास, आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ करने तथा जनसुविधाओं के विस्तार के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून के तरला नागल स्थित दून हेलीड्रोम में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर के निर्माण हेतु ₹5.39 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इससे हवाई यातायात की सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान को मजबूती
प्रदेश में संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के सफल आयोजन एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री द्वारा ₹2.35 करोड़ की धनराशि राज्य आकस्मिकता निधि से स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
आपदा प्रबंधन हेतु संचार व्यवस्था होगी और मजबूत
आपदा की दृष्टिगत् संचार व्यवस्था को उच्चीकृत किए जाने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में आपदा प्रबंधन विभाग को ₹10.66 करोड़ की धनराशि स्वीकृत करने का अनुमोदन दिया गया है। इससे आपदा के समय त्वरित और प्रभावी संचार सुनिश्चित किया जा सकेगा।
काशीपुर में हाईटेक शौचालयों का निर्माण
मुख्यमंत्री ने नगर निगम काशीपुर क्षेत्रान्तर्गत तीन स्थानों पर 25 सीटर हाईटेक शौचालयों के निर्माण को स्वीकृति दी है। टांडा तिराहा पर 7 सीटर शौचालय हेतु ₹63.32 लाख, चैती तिराहा पर 9 सीटर शौचालय हेतु ₹69.82 लाख तथा चैती मेला ग्राउंड पर 9 सीटर शौचालय हेतु ₹76.87 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।
नगर पंचायत भवन और बहुमंजिला पार्किंग को भी मंजूरी
मुख्यमंत्री द्वारा तपोवन, टिहरी गढ़वाल में नगर पंचायत कार्यालय भवन के निर्माण हेतु ₹1.58 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। साथ ही विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत विकासखंड देवाल में देवाल बाजार (टैक्सी स्टैंड के समीप) बहुमंजिला पार्किंग निर्माण के लिए प्रथम चरण में ₹11.31 लाख की धनराशि का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
शहीद के नाम पर मोटर मार्ग का नामकरण
मुख्यमंत्री ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट अंतर्गत विकासखंड चौखुटिया में कुनीगाड़–हिरूली बाजार से रामपुर–चौखुटिया मोटर मार्ग का नामकरण शहीद सूबेदार भवानीदत्त जोशी (सेना मेडल) के नाम पर किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
इन निर्णयों से प्रदेश में आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलने के साथ ही जनसुविधाओं, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन को नई गति

Related Articles

Back to top button