उत्तर प्रदेशताज़ा खबर
कैराना के रामड़ा गांव निवासी गृहक्लेश के चलते आत्महत्या करने हेतु यमुना पुल पर पहुंचा, जागरूकता के चलते पुलिस ने बचाई जान
शामली। जनपद में कैराना थाना के गांव रामड़ा निवासी एक व्यक्ति व्यक्ति सायं करीब पांच बजे यमुना पुल पर पहुंचा उसके हाव भाव से संदेश पैदा हो रहा था कि ये कोई ग़लत क़दम उठाने जा रहा है ऐसा संदेह प्रतीत होते ही उसको काबू कर पुछताछ की गई। पुछताछ में रामड़ा निवासी व्यक्ति ने बताया कि वह गृह क्लेश से बेजार हो गया है। रोज रोज का क्लेश अब जीने की इच्छा खो चुका है। और इसलिए ही यमुना पुल पर आत्महत्या करने हेतु आया था। कैराना पुलिस ने व्यक्ति की काउंसलिंग कर उसे अच्छे बुरे की सलाह दी व्यक्ति के सामान्य होने के पश्चात उसके परिजनों को बुलाकर उस व्यक्ति को सौंपा गया और घर में हो रहे क्लेश को तुरंत रोकने की चेतावनी भी दी गई।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।