मां के निधन से शोक में डूबा कैराना — पूर्व सभासद के घर पहुंचे भाजपा नेता मनीष चौहान, बंधाया ढांढस

कैराना,शामली। नगर पालिका के पूर्व सभासद ग़य्यूर अली की माता जरीफा (85 वर्ष) के निधन के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है। लंबे समय से अस्वस्थ चल रही जरीफा का शनिवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करने पहुंचने लगे।मंगलवार देर रात भाजपा नेता मनीष चौहान मोहल्ला बिसातियान स्थित पूर्व सभासद ग़य्यूर अली के आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि माता-पिता का साया जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है और उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने की बात कही और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और परिचित भी लगातार परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि जरीफा अपने सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व के कारण क्षेत्र में सम्मानित थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं बल्कि पूरे मोहल्ले में शोक की लहर है।
रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।