किसान भाई ध्यान दें – गन्ना फसल के साथ दलहनी (उर्द, मूंग) सहफसली खेती करने वाले किसान 15 फरवरी तक बुकिंग करके निःशुल्क बीज प्राप्त करें
शामली। जिला कृषि अधिकारी श्री प्रदीप यादव द्वारा जनपद शामली के सभी कृषकों को सूचित किया जाता है, गन्ना फसल के साथ दलहनी सहफसली फसलों को बढ़ावा देने के लिये जनपद में कृषि विभाग के समस्त राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर निःशुल्क बीज वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत उर्द बीज की मात्रा 66.60 कु0 (333 हैक्टेयर क्षेत्रफल) एवं मूंग बीज की मात्रा-85.80 कु0 (429 हैक्टेयर क्षेत्रफल) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके क्रम में बुधवार तक किसान भाईयों के द्वारा उर्द बीज की – 224, बुकिंग मात्रा- 41.00 कु० एवं मूंग बीज की 105 बुकिंग मात्रा-18.50 कु० की जा चुकी है। जिसके क्रम में विकास खण्ड पर स्थित समस्त कृषि बीज गोदामों पर बीज की उपलब्धता हो गयी है। जिन किसान भाईयों द्वारा उर्द एवं मूंग बीज की अपनी बुकिंग पहले से करा रखी है। वह अपने विकास खण्ड से सम्बन्धित कृषि बीज गोदाम से निःशुल्क बीज प्राप्त कर सकतें है। तथा जनपद शामली के अन्य किसान भाईयो से अनुरोध है कि जो गन्ना फसल के साथ दलहनी फसल (उर्द एवं मूंग) की सहफसली खेती करने के इच्छुक है वो जायद में गन्ना फसल की बुवाई के साथ दलहनी फसल (उर्द एवं मूंग) के निःशुल्क बीज की अपनी ऑनलाईन बुकिंग दिनांक- 15 फरवरी तक करा सकते है। अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डारों से प्राप्त कर सकते है। इससे किसानों को गन्ने की फसल के साथ दलहनी फसल की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी जिससे उनकी आय में वृद्धि तथा प्रदेश के दलहनी फसलों के उत्पादन में इनकी महती भुमिका होगी। किसान भाई कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन पंजीकरण करा कर निःशुल्क उर्द एवं मूंग की प्रत्येक किसान अधिकतम 20 किलोग्राम / प्रति हैक्टेयर उर्द एवं मूंग दोनों में से किसी एक का बीज प्राप्त कर सकते है।आनलाईन बुकिंग की अधिक जानकारी के लिये आप अपने विकास खण्ड पर स्थित बीज गोदाम पर जाकर बीज गोदाम प्रभारी / सम्बन्धित क्षेत्रीय कर्मचारी से सम्पर्क कर जन सेवा केन्द्र के माध्यम से अपनी बुकिंग करा सकते है।
रिर्पोट : शामली से अरविंद कौशिक के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।