उत्तराखण्डराज्यसंस्कृति
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन सेहेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
देहरादून 16 नवम्बर,2026। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय, श्रीनगर के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कुलपति से विश्वविद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों तथा नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। राज्यपाल ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, शोध एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।