उत्तराखण्डराज्य
डॉ.भानु दुग्गल हेमवती नन्दन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की कुलपति नियुक्त
लोक भवन,देहरादून 06 फरवरी,2026 । राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने डॉ. भानु दुग्गल को हेमवती नन्दन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय, देहरादून का कुलपति नियुक्त किया है।
डॉ. भानु दुग्गल वर्तमान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),ऋषिकेश में कार्डियोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे रही हैं। चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनका लंबा और समृद्ध अनुभव रहा है।
राज्यपाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. भानु दुग्गल को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से कुलाधिपति के प्रसाद पर्यन्त तथा अधिकतम पाँच वर्ष की अवधि या 70 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) के लिए कुलपति पद पर नियुक्त किया गया है।