उत्तराखण्डविशेष समाचार

राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को हुए मातृ शोक पर भाजपा ने जताया दुःख

देहरादून 14 जुलाई। भाजपा परिवार ने राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष, राज्यसभा सांसद एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश बंसल को हुए मातृ शोक पर दुख व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने श्री बंसल के आवास पहुंचकर पार्थिव शरीर को पुष्प अर्पित कर अपनी शोक संवेदना प्रकट की। अपने शोक संदेश में उन्होंने ईश्वर से मृतक की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की कामना की। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने शोक व्यक्त किया है । श्री भट्ट शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए भगवान से उन्हें इस असीम दुख सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पुण्य आत्मा की शांति की कामना की है।

Related Articles

Back to top button