उत्तर प्रदेशकानून व्यवस्थाताज़ा खबर

अजीजपुर में हरियाणा से आई बारात में हंगामा, दो दिन बाद पुलिस की मौजूदगी में मामला शांत

बिडौली,शामली। क्षेत्र के गांव अजीजपुर में शुक्रवार को हरियाणा से आई एक बारात में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब दूल्हे पक्ष के कुछ लोगों पर दुल्हन पक्ष की महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा। मामला बिगड़ने पर दुल्हन पक्ष ने लड़की को विदा करने से साफ इंकार कर दिया। घटना के बाद शुक्रवार रात से लेकर शनिवार दोपहर तक दोनों पक्षों के बीच कई दौर की बातचीत और पंचायतें होती रहीं। शनिवार दोपहर एक बार फिर तब विवाद बढ़ गया, जब लड़की पक्ष ने शादी में हुए खर्च की भरपाई की मांग की। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

पुलिस ने समझदारी से काम लेते हुए बारातियों को शांतिपूर्वक उनके घर भेजा। गांव के लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से विवाद को सुलझा लिया है और अब माहौल पूरी तरह सामान्य है।

फोटो विवरण:-गांव अजीजपुर में दो दिनों से बारात को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस।

रिर्पोट : चौसाना से शकील राणा के साथ सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button