जिले की कला, संस्कृति व विविधता से रूबरू कराएगा शामली महोत्सव, शामली महोत्सव 2025 के बारे में डीएम व एसपी ने कलेक्ट्रेट में विस्तार से दी जानकारी

0
125

शामली। शामली महोत्सव को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने जनपद में भव्य शामली महोत्सव को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शामली महोत्सव 2025 की घोषणा हो गई है। कृषि प्रधान जनपद में पहली बार यह भव्य महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जो कला, संस्कृति और विविधता का उत्सव होगा।
डीएम अरविन्द कुमार चौहान ने बताया कि यह चार दिवसीय महोत्सव 7 मार्च से 10 मार्च 2025 तक वीवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, शामली में आयोजित होगा। इस महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ स्थानीय विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके अलावा, खाना खजाना में शामली और अन्य स्थानों के स्वादिष्ठ व्यंजन उपलब्ध होंगे, जबकि शॉपिंग स्टॉल्स पर विविध प्रकार की वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। स्वच्छ शामली संकल्प-स्वच्छता एवं जागरुकता अभियान। महोत्सव के प्रचार-प्रसार हेतु प्रशासन द्वारा स्वच्छ शामली संकल्प नामक एक जागरुकता अभियान प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वच्छता और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। महोत्सव के पहले दिन 7 मार्च को शामली स्वास्थ्य मार्च-एक अनूठी प्लॉगिंग पहल महोत्सव की शुरुआत शामली स्वास्थ्य मार्च से होगी, जिसमें प्लॉगथॉन (दौड़ते हुए कचरा उठाने की गतिविधि) का आयोजन किया जाएगा। चार दिवसीय महोत्सव में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम द्वारा शामली महोत्सव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और यातायात व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शामली महोत्सव ऐसा होगा जिसका चारों ओर गुणगान हो।

प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शामली। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान द्वारा नारियल से शामली महोत्सव का आगाज करते हुए तत्पश्चात जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार तिवारी, अपर जिलाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह,प्रसिद्ध फिटनेस प्रेमी और पर्यावरणविद्  रिपु दमन बेल्वी आदि द्वारा संयुक्त रूप से शामली महोत्सव के प्रचार प्रचार हेतु प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन संपूर्ण जिले का भ्रमण करेगा और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करेगा।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।