ताज़ा खबरदिल्ली

*ब्रेकिंग न्यूज* – दिल्ली की आम आदमी पार्टी को बहुत बड़ा झटका,मंत्री कैलाश गहलोत ने आप पार्टी से दिया इस्तीफा

दिल्ली। नजफगढ़ के विधायक व कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अब वो किस पार्टी में जायेंगे कह नहीं सकते पर इतना जरूर है उनकी कई मांगों को सुना ही नहीं गया। इनकी मुख्य मांगों में यमुना की सफाई व शीशमहल को लेकर आपत्ति थी। उन्होंने ये भी कहा कि पार्टी अपने वादों को पूरा नहीं कर रही है। जनता से किए गए वादों को इन्होंने दरकिनार कर दिया है। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में कंठ तक डूबी हुई है। जिससे दु:खी होकर कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी से अपने पद व पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री आतिशी सिंह ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

रिर्पोट : सिद्धार्थ भारद्वाज प्रभारी दिल्ली एनसीआर।

Related Articles

Back to top button