Uncategorized

25 वर्षीय युवक की यमुना में डूबने से मौत

बिडौली,शामली। गंगा दशहरा पर्व पर हरियाणा से यमुना में स्नान करने आयें तीन युवकों में से एक युवक की डूबने से मौत दो घंटे बाद भी यमुना में से युवक को नहीं निकाला जा सका प्रशासन की तरफ से बचाव दल या नाव वगैरह के भी इंतजाम नहीं किया गया था।

हरियाणा के गांव नीरू खेडी से तीन युवक गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना नदी में स्नान के लिए आयें थे तीनों युवक स्नान हेतु यमुना नदी में उतरे दो युवक तो यमुना से बाहर आ गये किन्तु 25 वर्षीय प्रवीण पुत्र रणवीर गांव नीरू खेडी बाहर नहीं आ सका। उसके दोनों साथी युवकों ने यमुना में प्रवीण की बहुत खोज की आस-पास के लोगों ने भी खोजा किन्तु अभी तक प्रवीण की खोज नहीं हो सकी जबकि दो घंटे से अधिक का समय बीत चुका है।

ज्ञात रहे कि रेत खनन माफियाओं ने प्रशासन की मिली भगत से यमुना में बड़ बड़े गडढे कर दिए हैं। इस तरह के अनेक हादसे पहले भी यमुना में हो चुके हैं। प्रशासन मुक दर्शक बना रहता है जांच के नाम पर अधिकारी जाते हैं ओर खनन माफियाओं को क्लीन चिट देकर आ जाते हैं। अब तो रेत खनन माफियाओं ने रेत की ऊंची ऊंची मेढ़ लगाकर यमुना का रास्ता ही बदल दिया है किसी की कोई सुनवाई इस समय नहीं हैं। अपना काम बनता भाड़ में जायें जनता जैसा माहौल चल रहा है। कब इन खनन माफियाओं पर कार्यवाही होगी ये कोई नहीं जानता।

 

Related Articles

Back to top button