उत्तराखण्ड

हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में भागीदारी करेंगे कांग्रेसी: डॉ. गोगी

महानगर अध्यक्ष ने ली कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक डीएल रोड़ स्थित सामुदायिक भवन में महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 26 जनवरी से शुरू होने वाले कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारी पर चर्चा की गई।

बैठक में महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने महानगर के कांग्रेसजनों से कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश की जनता का समर्थन प्राप्त हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के सफला को देखते हुए कांग्रेस नेतृत्व ने पूरे देश में आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने सभी लोगों का आह्वान करते हुए कांग्रेस पार्टी की हाथ से हाथ जोडो अभियान को अपना समर्थन एवं सयेाग देने की की अपील की। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष सरदार देवेंद्र सिंह वार्ड अध्यक्ष हेमराज, राजीव सरीन, ओमी यादव, अशोक कुमार, शीशपाल, सोमवती देवी, शकुंतला देवी, रविंद्र सिंह, संतोष, जयमाला, सविता, तरुण सिंह, चमन लाल, बिट्टू कुमार, राजेंद्र, बिल्लू आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button