उत्तर प्रदेशधर्म-संस्कृति
भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष का जलालाबाद आगमन पर स्वागत
जलालाबाद (शामली) 20 नवम्बर। श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र,
जलालाबाद में भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन के जलालाबाद आगमन पर जैन समाज के लोगों द्वारा उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री सुशील कुमार जैन ने पटका पहनाकर अध्यक्ष जंबू प्रसाद जैन का स्वागत किया। कार्यक्रम में सतीश जैन, राहुल जैन, सनत जैन एवं ऋषभ जैन सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।