उत्तराखण्डराज्यसंस्कृति

अपने शिक्षक आईपी सक्सेना से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लिया आशीर्वाद

देहरादून, 17 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने कैंप कार्यालय में डीएवी कॉलेज में उनके शिक्षक रहे आईपी सक्सेना से आत्मीय भेंट की। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अपने गुरु का कुशलक्षेम जाना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पुराने दिनों को याद करते हुए गुरु के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपने गुरु आई.पी. सक्सेना के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि गुरु का जीवन में विशेष स्थान होता है। गुरु द्वारा दिया गया ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन जीवनभर व्यक्ति का पथ प्रशस्त करता है।

Related Articles

Back to top button