उत्तराखण्डराज्यविशेष समाचार

राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मिले पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय, अरुणाचल के जनजातीय विद्यार्थियों से किया संवाद

###
**लोक भवन में विद्यार्थियों की शिक्षा, संस्कृति और भविष्य से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा**

देहरादून, 16 नवंबर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से सोमवार को लोक भवन में पूर्व राज्यसभा सांसद श्री तरुण विजय ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री तरुण विजय के साथ दून संस्कृति स्कूल में अध्ययनरत अरुणाचल प्रदेश के जनजातीय विद्यार्थियों ने भी राज्यपाल से मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल डॉ. बिसेन ने विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनकी शिक्षा, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि और व्यक्तिगत अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके अध्ययन और भविष्य की योजनाओं को लेकर भी चर्चा की।

राज्यपाल ने जनजातीय समुदाय के विकास, शिक्षा के बेहतर अवसरों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विषयों पर विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button