उत्तराखण्डबिज़नेसराज्यविशेष समाचार

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आशुतोष गोयल को सौंपी देहरादून महानगर अध्यक्ष की कमान

व्यापारी हितों की लड़ाई को मिलेगी नई धार, जल्द गठित होगी महानगर कार्यकारिणी; नरेश बंसल और विनय गोयल की संस्तुति पर हुई नियुक्ति

देहरादून 14 नवम्बर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल (रजि.) ने संगठनात्मक विस्तार और व्यापारियों की आवाज को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देहरादून के प्रमुख कारोबारी आशुतोष गोयल को देहरादून महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने यह जिम्मेदारी उन्हें प्रदेश में व्यापारिक हितों के संरक्षण और व्यापारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से सौंपी है।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष मोंगा एवं प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण ने संरक्षक नरेश बंसल और विनय गोयल की संस्तुति पर आशुतोष गोयल की नियुक्ति की। संगठन के प्रदेश प्रभारी वीरेन्द्र गुप्ता ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे देहरादून महानगर में स्वच्छ छवि, सक्रियता और व्यापारी हितों के प्रति समर्पण रखने वाले कारोबारियों को संगठन से जोड़ते हुए शीघ्र महानगर कार्यकारिणी का गठन करें।

वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि कार्यकारिणी के गठन के बाद संगठन व्यापारियों की समस्याओं और कारोबार में आ रही व्यावहारिक परेशानियों को प्राथमिकता से उठाएगा। इन समस्याओं को मुख्यमंत्री, शासन तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखकर उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान करना और उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना है।

आशुतोष गोयल को महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के केंद्रीय संयोजक डॉ. धर्म यादव, सह संयोजक देवेश अग्रवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूरन लाल साह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिव कश्यप, प्रदेश सचिव राकेश गुप्ता, नीरज शारदा, दीपक माहेश्वरी, लक्ष्मण लमगड़िया, भुवन तिवारी, रमेश बिष्ट, संजय अग्रवाल, टीटू, कुंदन बिष्ट, राजीव अग्रवाल, नरेंद्र साहनी, सुशील मोंगिया, राजकुमार अग्रवाल, घनश्याम रस्तोगी, अशोक वार्ष्णेय, पीयूष गोयल, आनंद सिंह अधिकारी, मदन मोहन जोशी, लक्ष्मी कुन्दानी, प्रकाश हरबोला एवं भगवान सहाय सहित अनेक पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि आशुतोष गोयल के नेतृत्व में देहरादून महानगर में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत होगा तथा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर प्रभावी आवाज बुलंद की जाएगी।

Advt.

Related Articles

Back to top button