उत्तराखण्डराजनीतिराज्य

सोनिया की किताब से कांग्रेस के काले अध्याय को फिर उजागर : भाजपा

आतंकी एनकाउंटर, अवैध मस्जिद ध्वस्त होने पर तो कांग्रेसी आंसू निकलते हैं, राष्ट्रभक्तों एवं रामभक्तों की शहादत पर नहीं!

*84 के सिक्ख नरसंहार के पाप धोने के लिए सोनिया ने किया सेना का अपमान : भट्ट*

देहरादून 11 नवंबर। भाजपा ने सोनिया गांधी की किताब के खुलासों को कांग्रेस का वो काला सच बताया, जिसे देश पहले से बखूबी जानता है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने कटाक्ष किया कि कांग्रेस का मुस्लिम तुष्टिकरण किसी से छिपा नहीं था क्योंकि आतंकी एनकाउंटर के बाद अवैध बाबरी मस्जिद ध्वस्त होने पर तो उनके आंसू निकले, लेकिन कभी किसी राष्ट्रभक्त और रामभक्त की शहादत पर नहीं । साथ ही कहा, उन्होंने सिक्ख दंगों के दौरान दिल्ली में सेना लगाने में देरी के लिए तत्काल जनरल वैद्य का झूठा नाम जोड़कर फिर से सेना का अपमान किया है।

उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी की किताब को गांधी परिवार और कांग्रेस पर लगी दागों को कीचड़ से धोने की असफल कोशिश बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस किताब में सुविधानुसार बताए खुलासों ने उनकी सरकारों के पापों को पहले से अधिक स्याह बना दिया है। जब वह कहती हैं कि विवादित और अवैध तथाकथित बाबरी मस्जिद के ढांचे को ध्वस्त होता देख उनकी आंखों से आंसू आने लगे थे, बताने के लिए काफी है कि ये एक और कोशिश है कट्टरपंथी मुसलमानों को खुश करने की। क्योंकि ऐसे ही आंसू उनके बटाला हाउस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों के लिए निकले थे। हालांकि सोनिया गांधी को यह बताने की जरूरत नहीं थी क्योंकि देश जानता है कि कांग्रेस नेताओं के मन में सनातन विरोध और अल्पसंख्यक तुष्टिकरण कूट-कूट कर भरा है। क्योंकि इस दौरान अनेकों ऐसी घटनाएं हुई जिसमें उनके आंसू निकाल सकते थे, चाहे वह तीन तलाक की पीड़िता शाहबानो को ₹180 प्रतिमाह गुजारा भत्ता न मिलने के लिए लाया गया राजीव गांधी सरकार का संविधान संशोधन हो, चाहे 1984 के सिक्खों के नरसंहार की पीड़ा हो, चाहे राम भक्तों पर बरसायी गोलियों से हुआ कत्लेआम हो, चाहे बटाला हाउस एनकाउंटर में शहीद हुए इंस्पेक्टर मोहन जोशी का बलिदान हो, चाहे नक्सलियों के हाथों शहीद हुए अर्धसैनिक बलों के जवान हों। अफसोस है कि श्रीमती गांधी को देशभक्ति की मौत पर कभी दुख नहीं हुआ लेकिन आतंकियों और अतिक्रमणों के ध्वस्त होने पर आंसू आए।

उन्होंने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर लगे दिल्ली दंगों को रोकने के लिए सेना के इस्तेमाल में देरी के पाप को धोने का असफल प्रयास इस किताब में किया है। अपनी किताब में उन्होंने तत्कालीन सेनाध्यक्ष जनरल वैद्य पर दोष मढ़ा कि उन्होंने दंगों के समय सेना के इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी थी। जबकि अनेकों बार जनरल के साक्षात्कार हुए, किताबें लिखी गई लेकिन कभी भी उन्होंने इस घटना का जिक्र तक नहीं किया। जबकि राजीव गांधी का वह शर्मनाक बयान आज भी सबके जेहन में है कि बरगद का बड़ा पेड़ गिरता है तो धरती हिलती ही है। कांग्रेस की नेता ने जनरल से संबंधित झूठ बोलकर फिर एक बार सेना का अपमान किया है।

उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता कुछ भी सहन कर सकती है लेकिन सेना, राष्ट्र भक्तों और सनातन का अपमान नहीं। लिहाजा उत्तराखंड की राष्ट्रभक्त एवं धर्मपरायण जनता कांग्रेस पार्टी को उनके पापों की लोकतंत्रिक तरीके सजा अवश्य देगी।

Advt.

Related Articles

Back to top button