उत्तराखण्डराज्यसंस्कृति
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की मुलाकात, दी दीपावली की शुभकामनाएं
देहरादून, 6 नवंबर।
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शुक्रवार को लोक भवन में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन एवं कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों ने राज्यपाल को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल डॉ. बिसेन से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने भी दोनों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।